By | July 4, 2021
Cricket News

BCCI ने किया डोमेस्टिक सीजन का ऐलान, लेकिन नहीं खेले जाएंगे ये 3 बड़े टूर्नामेंट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को आगामी 2021-22 सीजन के लिए भारत में घरेलू क्रिकेट की तारीखों का ऐलान कर दिया। 2021-22 के घरेलू सीजन का आगाज 21 सितंबर 2021 को सीनियर महिला वनडे लीग के साथ होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर 2021 से सीनियर महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी शुरु होगी। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और इसका फाइनल 12 नवंबर, 2021 को खेला जाएगा।

घरेलू सीजन की प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी जिसे पिछले साल कोविड महामारी की वजह से रद्द कर दिया गया था। रणजी ट्रॉफी 16 नवंबर, 2021 से 19 फरवरी, 2022 तक तीन महीने की विंडो में खेली जाएगी। विजय हजारे ट्रॉफी 23 फरवरी, 2022 से 26 मार्च, 2022 तक खेली जाएगी। इस सीजन में पुरुष और महिला वर्ग में विभिन्न एज ग्रुप्स में कुल 2127 घरेलू मैच खेले जाएंगे।

बीसीसीआई को खिलाड़ियों के स्वास्थ और सुरक्षा के साथ घरेलू सीजन की मेजबानी का भरोसा है। इसमें शामिल सभी लोग महत्वपूर्ण हैं।कोविड-19 के चलते पिछले साल भारत में विजय हजारे ट्रॉफी और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का ही आयोजन हो सका था। इसके बाद बोर्ड ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सीरीज सफलतापूर्वक आयोजित की। लेकिन इसके बाद एक बार फिर पूरे देश में कोरोना के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली।

कोरोना महामारी के दूसरी लहरे के बीच आईपीएल के बायो बबल में कोरोना के केस आने के बाद बोर्ड को आईपीएल 2021 को बीच में स्थगित करना पड़ा। अब आईपीएल यूएई शिफ्ट किया गया है। इसी के साथ साल के आखिरी में भारत में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप भी यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है।

क्या है कंपोजिट मटेरियल, जिससे बनी अग्नि प्राइम मिसाइल, क्या हैं खूबियां?

 

बहुत तेजी से गर्मी पकड़ रही है हमारी पृथ्वी, एक नहीं है वजह

 

Microsoft Windows 11: लॉन्च के बाद ऐसा हुआ रंग-रूप, ये हैं टॉप के फीचर्स

 

इस द्वीप में समुद्री घास से बने घर

 

कोरोना वैक्सीन से शरीर के ‘चुंबक’ बनने का दावा, क्या हो सकता है ऐसा?

 

तूफान से पहले और बाद में क्या करना है बहुत जरूरी, जानिए वो बातें

भविष्य में हवा में सांस लेंगे सैटेलाइट, जानिए क्या होंगे उनके फायदे नुकसान

Two World twokog.com के सोशल मीडिया चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ

क्लिक करिये –

फ़ेसबुक

ट्विटर

इंस्टाग्राम

 

 

Leave a Reply