By | February 4, 2022
valentine day gift

Valentine’s Day 2022 Gift : अपने पार्टनर को गिफ्ट करें ये पांच गैजेट्स, हैप्पी हो जाएगा आपका वैलेंटाइन डे

Valentine’s Day 2022 Gift : फरवरी यानी प्यार के महीने की शुरुआत हो चुकी है। प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद ही खास होता है। इसलिए वो इस महीने का बेसब्री इंतजार करते हैं। फरवरी का महीना आते ही लोग उंगलियों पर गिनती शुरू कर देते हैं कि 14 तारीख यानी वैलेंटाइन डे कब आएगा।

प्रेमी जोड़े इस दिन को यादगार बनाने और अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए पूरे साल इंतजार करते हैं। इस दिन हर किसी को अपने प्यार का इजहार का मौका मिलता है। ऐसे में प्यार करने वाले अपने पार्टनर को वेलेंटाइन डे पर कुछ खास गिफ्ट देने के बारे में सोचने लगते हैं।

अगर आप भी अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप गिफ्ट के तौर पर अपने पार्टनर को दे सकते हैं। इन गैजेट्स को पाकर आपके पार्टनर जरूर खुश हो जाएंगे। चलिए जानते हैं इन गैजेट्स के बारे में…

ईयरबड्स | Valentine’s Day 2022 Gift

आजकल ईयरबड्स काफी फैशन में हैं। ज्यादा फोन इस्तेमाल करने वालों को लिए ये अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है। आजकल मार्केट में कई तरह के ईयरबड्स मौजूद हैं। आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कोई भी ईयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं।

टाइल मेट | Valentine’s Day 2022 Gift

अगर आपके पार्टनर बहुत भुलक्कड़ किस्म के हैं। अपनी चाबियां और पर्स जैसी चीजें कहीं भी रखकर भूल जाते हैं। तो टाइल मेट दे सकते हैं। ये एक तरह का ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस है, जिसे चाबी में अटैच किया जा सकता है। या फिर पर्स के अंदर भी रखा जा सकता है।

आपकी कोई भी चीज गुम हो जाने पर इसके मोबाइल ऐप पर जाकर बटन क्लिक करना है फिर इसमें ऑटोमैटिक रिंग बज जाएगा। सिर्फ यही नहीं अगर आपने अपना फोन कहीं इधर-उधर रख दिया है,  तो टाइल मेट पर दो बार क्लिक करिए, फोन साइलेंट मोड में भी रिंग करने लगेगा। इसकी रेंज 100 मीटर है।

पावरबैंक | Valentine’s Day 2022 Gift

आजकल कोई भी स्मार्टफोन से एक मिनट भी दूर रहना नहीं चाहता, तो इस वैलेंटाइन आप अपने पार्टनर को पावरबैंक गिफ्ट कर सकते हैं। कम कीमत में आपको 11,000 से लेकर 20,000 एमएच तक की कैपेसिटी वाले पावरबैंक मिल जाएंगे।

स्मार्टवॉच  | Valentine’s Day 2022 Gift

स्मार्टवॉच गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हर किसी को स्मार्टवॉच पसंद होता है। ऐसी वॉच में आप सिर्फ टाइम ही नहीं देखते बल्कि ये आपकी फिटनेस को भी अच्छा करती हैं। आप चाहें तो इन्हें अपने फोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के स्मार्टवॉच मौजूद हैं।

ट्रिमिंग किट | Valentine’s Day 2022 Gift

आजकल दाढ़ी रखने का ट्रेंड खूब चल रहा है, जिसकी वजह से ये नौजवानों के लिए बेहतर तोहफा हो सकता है। इसके अलावा कोरोना की वजह से ज्यादातर लोग घर में ही दाढ़ी ट्रिमिंग या सेव करना पसंद करते हैं। ऐसे में ट्रिमिंग किट बेस्ट गिफ्ट हो सकता है।

 वैलेंटाइन डे से पहले रात को जरूर करें ये काम, सुबह तक निखऱ उठेगी त्वचा

 

Boyfriend Girlfriend Relationship Status

 

Two World twokog.com के सोशल मीडिया चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ

क्लिक करिये –

फ़ेसबुक

ट्विटर

इंस्टाग्राम

Leave a Reply