दुनिया का वो मुस्लिम बाहुल्य देश, जहां की ज्यादातर आबादी है रामभक्त

By | December 15, 2020
indonesia religion

दुनिया का वो मुस्लिम बाहुल्य देश, जहां की ज्यादातर आबादी है रामभक्त

इंडोनेशिया एक ऐसा देश है, जहां मुस्लिमों की बाहुल्यता है। हालांकि, इसके बावजूद भी इंडोनेशिया में भगवान राम के लिए खास जगह और सम्मान है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडोनेशिया में रामकथा यानी रामायण एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इस देश के मुस्लिम भगवान राम को अपने जीवन का नायक और रामायण को अपने दिल के सबसे करीब किताब मानते हैं।

दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित इंडोनेशिया की आबादी करीब 23 करोड़ के आसपास है। बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश है और इसके साथ ही सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश भी है

साल 1973 में इंडोनेशिया सरकार ने अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मलेन का आयोजन भी किया था, जो अपने आप में काफी अनूठा आयोजन था। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ था, जब घोषित रूप से कोई मुस्लिम राष्ट्र पहली बार किसी अन्य धर्म के धर्मग्रन्थ के सम्मान में इस तरह का कोई आयोजन कर रहा था। मुस्लिम राष्ट्र इंडोनेशिया में आज भी रामायण का इतना गहरा प्रभाव है कि देश के कई इलाकों में रामायण के अवशेष और रामकथा के चित्र का पत्थरों पर नक्काशी आसानी से मिल जाते हैं।

हालांकि, इंडोनेशिया और भारत के रामायण में थोड़ा अंतर भी है। भारत में राम की नगरी जहां अयोध्या है, वहीं इंडोनेशिया में यह योग्या के नाम से स्थित है। यहां राम कथा को ककनिन, या काकावीन रामायण नाम से जाना जाता है। हमारे देश में प्राचीन सांस्कृतिक रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मिकी हैं, तो वहीं इंडोनेशिया में इसके रचयिता कवि योगेश्वर हैं।

इंडोनेशिया में जो रामायण प्रचलित है, वो 26 अध्यायों का एक विशाल ग्रंथ है। इस रामायण में भगवान राम जी के पिता जी दशरथ को विश्वरंजन कहा गया है, जबकि उसमें उन्हें एक शैव भी माना गया है। इंडोनेशिया की रामायण का आरंभ भगवान राम के जन्म से होता है, जबकि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण के प्रस्थान में समस्त ॠषिगणों की ओर से मंगलाचरण किया जाता है और दशरथ के घर इस ज्येष्ठ पुत्र के जन्म के साथ ही हिंदेशिया का वाद्य यंत्र गामलान बजने लगता है।

बता दें कि पिछले साल इंडोनेशिया सरकार ने भारत में कई जगहों पर इंडोनेशिया की रामायण पर आधारित रामलीला का मंचन करवाने की मांग की थी। इंडोनेशिया के शिक्षा और संस्कृरति मंत्री अनीस बास्वेदन भारत आए थे और उन्होंने तत्कालीन भारतीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात किया था।

bizarre news, international indonesia lord rama, indonesia ramayan, indonesia ramayana story, indonesia ramayana connection,

IAS Success Story: 16 साल की उम्र में सुनने की शक्ति खोयी, मेन्स परीक्षा में आया 103 बुखार इसके बाद

भी पास की आईएएस

IAS preparation in hindi : आईएएस बनने के लिए ऐसे करें तैयारी, इन चीजों

का रखें ध्यान

Success Story Of IAS Kajal Jwala नौ घंटे की नौकरी के साथ बिना कोचिंग काजल ज्वाला ने पास किया

यूपीएससी एग्जाम और बन गईं मिसाल

सृष्टि ने यूपीएससी की तैयारी के लिए अपनाया ये तरीका, पहले ही प्रयास में बनीं IAS

IAS साक्षी गर्ग Biography हिंदी में, Biography of IAS Sakshi Garg in hindi, Best 350 Rank

Two World twokog.com के सोशल मीडिया चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ

क्लिक करिये –

फ़ेसबुक

ट्विटर

इंस्टाग्राम

Leave a Reply