By | April 29, 2022
Mark Zuckerberg Net Worth

Mark Zuckerberg Net Worth: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति से 18वें पायदान तक का सफर, चंद महीनों में इस वजह से आधी हुई मार्क जुकरबर्रग की दौलत। ऐसा क्या हुआ? की Mark Zuckerberg की दौलत में इतनी जल्दी आयी इतनी बड़ी गिरावट बातएंगे इस आर्टिकल में, तो जुड़े रहिये हमारे साथ।

Mark Zuckerberg Net Worth: एक वो भी वक्त था जब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स थे Facebook के CEO Mark Zuckerberg । जुलाई 2021 में Mark Zuckerberg (Mark Zuckerberg) की दौलत करीब 142 अरब डॉलर थी। हालांकि, खराब नतीजों, Ticktok से चैलेंज, Apple से चुनौती और एक्टिव यूजर में मामूली गिरावट ने सबकुछ बदल दिया। आज मार्क जुकरबर्ग की दौलत आधी होकर करीब 73.6 अरब डॉलर बची है और वह अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर आ गए हैं।

Mark-Zuckerberg-sad

Mark-Zuckerberg-sad

दुनिया भर के रईसों की लिस्ट में अभी Elon musk 246.2 अरब डॉलर की दौलत (Elon Musk Net Worth) के साथ सबसे ऊपर हैं। फोर्ब्स के रीयल टाइम आंकड़ों के अनुसार इस लिस्ट में Gautam Adani 128.7 अरब डॉलर (Gautam Adani Net Worth) के साथ दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

वहीं इस लिस्ट में Mukesh Ambani अभी 107 अरब डॉलर (Mukesh Ambani Net Worth) के साथ 7वें नंबर पर हैं। अमीरों की इस लिस्ट में सबसे दिलचस्प नाम है फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग का, जो 73.6 अरब डॉलर (Mark Zuckerberg Net Worth) के साथ 14वें नंबर हैं। कुछ दिन पहले तो वह 18वें नंबर पर थे, लेकिन हाल ही में आए कंपनी के अच्छे नतीजों के चलते कंपनी का शेयर 20 फीसदी तक उछल गया है।

यहां यह जानना दिलचस्प है कि कभी मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हुआ करते थे, लेकिन अब वह काफी नीचे जा पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कैसे फेसबुक ने आसमान की बुलंदी को छुआ और फिर झटके से गिरा।

साल भर से भी कम वक्त में आधी दौलत हुई ‘स्वाहा’ Mark Zuckerberg Net Worth

एक वक्त ऐसा था जब Facebook के CEO Mark Zuckerberg करीब 142 अरब डॉलर के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे। जुलाई 2021 में Facebook के CEO Mark Zuckerberg ने इस मुकाम को हासिल किया था। उस वक्त Facebook के शेयर की कीमत 350 डॉलर के करीब थी और कंपनी का मार्केट कैप 950 अरब डॉलर था। तब से लेकर अब तक उनकी दौलत करीब 50 फीसदी तक गिर गई है। अभी उनकी दौलत 73.6 अरब डॉलर है यानी उस वक्त की आधी।

Mark Zuckerberg

Mark Zuckerberg

जुकरबर्ग के पास 16.8 फीसदी शेयर

दिसंबर 2020 तक के आंकड़ों के मुताबिक Mark Zuckerberg में Metaverse Platform के करीब 16.8 फीसदी शेयर हैं, जो Facebook की पैरेंट कंपनी है। उनकी दौलत का सीधा नाता उनकी कंपनी Facebook से है। 2018 के दौरान फेसबुक का शेयर 125 डॉलर का था, जो सितंबर 2021 तक 380 डॉलर का हो गया। जैसे-जैसे फेसबुक की वैल्यू बढ़ती है, जुकरबर्ग की दौलत बढ़ती है और उसी तरह इसमें गिरावट भी आती है।

तो क्यों गिरा फेसबुक?

Facebook के शेयरों में आई गिरावट या यूं कहें कि मार्क जुकरबर्ग की दौलत आधी हो जाने के पीछे कई वजहें हैं। इसकी एक बड़ी वजह है दिसंबर 2021 के नतीजे, जिसमें कंपनी का मुनाफा घटा था। वहीं मेटा ने मार्च 2022 तिमाही के लिए अनुमान लगाया था कि नतीजे उम्मीद से खराब हो सकते हैं।

इसका नतीजा ये हुआ कि तेजी से कंपनी के शेयर गिरने लगे। सिर्फ 3 फरवरी 2022 को एक ही दिन में निवेशकों ने करीब 220 अरब डॉलर रकम स्वाहा हो गई। इतना ही नहीं, tiktok की वजह से भी Facebook का बिजनस खराब हो रहा है। जुकरबर्ग कहते हैं कि लोगों के पास अपना समय खर्च करने के लिए कई विकल्प हैं और टिकटॉक जैसे ऐप तेजी से ग्रो कर रहे हैं।

फेसबुक ने खोए यूजर्स, जिसके चलते गिरे शेयर

2021 के अंत में खबर आई की पहली बार फेसबुक ने अपने कुछ डेली एक्टिव यूजर्स खो दिए हैं। हालांकि ये गिरावट मामूली थी, जो 1.93 से घटकर 1.929 हो गई। भले ही ये गिरावट बेहद मामूली है, लेकिन पहली बार गिरावट आना अपने आप में बड़ी बात है, जिसके चलते कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

वहीं एप्पल के प्राइवेसी से जुड़े बदलाव फेसबुक के एडवर्टाइजिंग मॉडल के लिए एक खतरा बन रहे हैं। बता दें कि कंपनी अपने 97 फीसदी से अधिक रेवेन्यू के लिए विज्ञापन पर ही निर्भर है।

आनंद महिंद्रा की राय से खफा हुए एक कंपनी के सीईओ, समझाया 10 मिनट में डिलीवरी का पूरा गणित!

iPhone 13: यूजर्स के लिए Good News! कैमरे में हो सकते हैं यह बदलाव, फैन्स बोले- यह तो सुपर से भी ऊपर है

Two World twokog.com के सोशल मीडिया चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ

क्लिक करिये –

फ़ेसबुक

ट्विटर

इंस्टाग्राम

 

Leave a Reply