
Share Market crash: यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स ने 1800 अंक का गोता लगाया
Share Market News, 24th February 2022: यूक्रेन संकट का असर आज घरेलू शेयर बाजार में दिखाई दिया। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1814 अंक गिरावट के साथ 55,418 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 55,375 अंक तक नीचे गया। एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी 367.35 अंक यानी 2.15% की गिरावट के साथ 16,695.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।
यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई (Ukraine Crisis) शुरू हो गई है। इससे आज एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू शेयर बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1814 अंक गिरावट के साथ 55,418 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार में यह 55,375 अंक तक नीचे गया। सुबह साढ़े नौ बजे यह 1399.62 अंक यानी 2.45% की गिरावट के साथ 55,832.44 अंक पर था। एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी 367.35 अंक यानी 2.15% की गिरावट के साथ 16,695.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर हैं। टाटा स्टील को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शुरुआती कारोबार में इसमें 3.81 फीसदी तक गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट्स में बीएसई मिडकैप (BSE MidCap) और स्मॉलकैप (SmallCap) इंडेक्स भी लाल निशान पर है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
निफ्टी रियल्टी (Nifty Realty) में सबसे ज्यादा चार फीसदी गिरावट आई है। निफ्टी पीएसीबी (Nifty PSBs), आईटी और ऑटो मेटल में भी 3.5 फीसदी गिरावट आई है। दूसरे सभी इंडेक्स दो फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी एनर्जी, ऑटो, पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर 200-DMA स्तर के नीचे पहुंच गए हैं।
कच्चा तेल 100 डॉलर के पार
बीएसई पर 2,578 शेयरों में गिरावट आई है जबकि केवल 270 शेयरों में तेजी दिख रही है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude) की कीमत 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। ब्रेंट की कीमत 100.04 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई जबकि डब्ल्यूटीआई 95.54 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
19 साल के लड़के ने कर रखा है दुनिया के सबसे बड़े रईस की नाक में दम
Mukesh Ambani लगा रहे हैं सोडियम बैटरी पर दांव, इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए लिथियम से क्यों है बेहतर
लौट आया 900 लोगों की नौकरी खाने वाला खड़ूस बॉस, जानिए कौन हैं विशाल गर्ग