By | May 30, 2020
world no tobacco day 2020 quotes

World No Tobacco Day 2020 : वर्ल्ड नो टोबैको डे पर जानिए क्या है इस बार की थीम, युवाओं से है ये कनेक्शन

World No Tobacco Day 2020 : हर साल 31 मई को दुनियाभर में वर्ल्ड नो टोबैको डे के रूप में मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी।

World No Tobacco Day 2020 : वर्ल्ड नो टोबैको डे पर जानिए क्या है इस बार की थीम, युवाओं से है ये कनेक्शन

Story : भाविका पाठक – मॉडल & एक्टर , सोशल वर्कर 

World No Tobacco Day 2020 दुनियाभर में हर साल 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे यानि तंबाकू निषेध दिवस के रुप में मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानि WHO के द्वारा इस दिन की शुरुआत की गई थी।

इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू के स्वास्थ्य पर होने वाले खतरे व साइड इफेक्ट को लेकर जागरुक करना था और उन्हें इस चीज के इस्तेमाल से दूर करना था। तंबाकू के इस्तेमाल से कैंसर, दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी, दांतों की बीमारी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

world no tobacco day 2020 quotes

world no tobacco day 2020 quotes

World No Tobacco Day 2020: वर्ल्ड नो टोबैको डे का महत्व

पहले तम्बाकू के बारे में बात करते है आखिर तम्बाकू होता क्या है?. तंबाकू एक प्रकार का फसल होता है, जिसकी खेती की जाती है। दुनियाभर के कई जगहों पर इसकी कृषि की जाती है। इसका मानव शरीर पर काफी नुकसान पड़ता है। इसके पत्तों पर उच्च मात्रा में नशीला पदार्थ पाया जाता है। इसके सेवन से मानव स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है और इसका साइड इफेक्ट होता है।

लोग इसका प्रयोग कैसे करते हैं
लोग सिगरेट के जरिए, सिगार और पाइप के जरिए तंबाकू के पत्ते का सेवन करते हैं। मसूड़ों पर इसे रगड़ कर इसका सेवन किया जाता है इसके अलावा इसे चबाया भी जाता है और इसके फ्लेवर को सांसों को द्वारा अंदर लिया जाता है। जो की उस समय के लिए तो बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन इसका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है ?

World No Tobacco Day 2020

World No Tobacco Day 2020

World No Tobacco Day 2020 वर्ल्ड नो टोबैको डे की थीम

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने इसकी शुरुआत की थी। हर साल 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है। इस बार साल 2020 की थीम है- युवाओं को तंबाकू और निकोटिन के सेवन और प्रभाव से बचाना। हेल्थ सेफ्टी को प्रोत्साहन देना और तंबाकू के सेवन ना करने को लेकर जागरुकता फैलाने पर इस बार जोर दिया जा रहा है।

इस जागरुकता कार्यक्रम को लेकर कई तरह के इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं जिसमें तंबाकू के खतरे और स्वास्थ्य पर इसके साइड इफेक्ट को लेकर लोगों को बताया जाता है। तंबाकू खाने से आपको थोड़ी देर के लिए तो आनंद मिल जाता है लेकिन आगे चलकर ये आपके स्वास्थ्य के लिए जहर का काम करता है।

 

 

World No Tobacco Day 2020

World No Tobacco Day 2020 poster

खरबूजे के बीज, तरबूज के बीज, छोटी इलायची, सौंफ और मिश्री का मिश्रण बना कर साथ रखें। जब तंबाकू की इच्छा हो इसे ही खाएं।

बेकिंग सोडा नींबू पानी के साथ बार बार लें। शरीर को निकोटिन से मुक्त करता है जिससे इसकी तलब दूर होती। आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा दिन में तीन से चार बार लें। चाहें तो इसे खाने के बाद एक गिलास पानी में मिला कर पी लें।इससे अच्छा रिसल्ट मिलेगा।

अजवाइन को नींबू के रस और काले नमक के साथ दो दिन तक भिगा कर रखें। फिर इसे उसमें से निकाल कर सूखा लें और इसे अपने साथ हमेशा रखें। जब मन हो तंबाकू का आप इसे खाएं।

विटामिन सी से भरपूर फल खाना शुरू करें। संतरा, नीबू, आवंला और अमरुद और सेब आदि खाने आपको तंबाकू की आदत से छुटकारा मिल सकता है। विटामिन सी भी निकोटिन से शरीर को डिटॉक्स कर उसकी तलब कम करता है।

सौंफ या इलायची को साथ रखें। जब-जब तंबाकू की तलब हो इसे खाएं। इससे आपको जो तम्बाकू की लत है उससे छुटकारा मिलेगा। बहुत जल्द ही आपको इससे पॉजिटिव रिसल्ट मिलना प्रारंभ हो जाता है।

Story : भाविका पाठक

इस पोस्ट से जुड़े अगर कोई प्रश्न है आपके मन में तो हमें कमेंट बॉक्स में कम्मेंट करके जरूर बताईये।

गर्मियों में खायें ये 5 सस्ती चीजें, इम्यूनिटी होगी मजबूत, कोरोना वायरस और भीषण गर्मी से होगा बचाव

क्या पुरुषो की तरह, महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, जानिए

pregnancy test at home without kit: जाने 8 Best प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट के घरेलु उपाए

Two World twokog.com के सोशल मीडिया चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करिये –

फ़ेसबुक

ट्विटर

इंस्टाग्राम

Leave a Reply