By | August 20, 2021

IPL 2021: एमएस धोनी (MS Dhoni) पिछले कुछ दिनों से अपने लुक की वजह से चर्चाओं में हैं. एक बार फिर धोनी का नया लुक (MS Dhoni New Look) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देख उनके फैंस ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे.

नई दिल्ली. एमएस धोनी  (MS Dhoni) जल्द ही एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले हैं. यूएई में आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बचे हुए मुकाबले 19 सितंबर से शुरू होने वाले हैं. हालांकि इससे पहले ही धोनी चर्चाओं में हैं. धोनी की चर्चा उनके नए हेयरस्टाइल्स को लेकर हो रही है. धोनी ने हाल ही में एक ऐड शूट के लिए अपना नया हेयरस्टाइल कराया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी. अब एक बार फिर धोनी का नया हेयरस्टाइल वायरल (MS Dhoni New Look) हुआ है लेकिन इस बार फैंस ज्यादा खुश नहीं हैं.

 

एमएस धोनी की एक तस्वीर आईपीएल 2021 (IPL 2021) के प्रसारणकर्ता चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने पोस्ट की है. इस फोटो में धोनी के बाल रंग-बिरंगे हैं और उन्होंने सितारों से जड़ी जैकेट पहनी हुई है. धोनी किसी रॉकस्टार के लुक में नजर आ रहे हैं. दरअसल ये एक ऐड की तस्वीर है जिसमें लिखा हुआ है-असली पिक्चर अभी बाकी है. धोनी का ये लुक उनके फैंस को पसंद नहीं आया. कई फैंस ने प्रसारण करने वाले चैनल को ही खरी-खरी सुना दी.

धोनी को रणवीर सिंह से दूर रहने की सलाह मिली
वहीं कुछ फैंस ने धोनी को बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से दूर रहने की सलाह दे डाली. बता दें हाल ही में धोनी ने मुंबई में एक फुटबॉल मैच खेला था जिसमें रणवीर सिंह ने भी शिरकत की थी. धोनी ने मुंबई में ऐड शूट किया था और वो टीम इंडिया की नई रेट्रो जर्सी में नजर आए थे. वैसे धोनी ने रंग-बिरंगे बालों वाला लुक आईपीएल 2021 के नए ऐड के लिए कराए हैं. इससे पहले वो इस टूर्नामेंट के लिए गंजे भी नजर आ चुके हैं. धोनी एक संन्यासी के लुक में थे जिसमें वो दूसरी टीमों के खिलाड़ियों के बारे में बता रहे थे. उस ऐड को फैंस ने काफी पसंद किया था.

MS dhoni News Look

चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुरू किया अभ्यास
बता दें चेन्नई सुपरकिंग्स ने दुबई में अभ्यास शुरू कर दिया है. वो यूएई पहुंचने वाली सबसे पहली टीम थी और इसीलिए उसके खिलाड़ियों ने क्वारंटीन पीरियड सबसे पहले खत्म किया और अब वो अभ्यास में भी जुट गई है. चेन्नई के बाद मुंबई इंडियंस शुक्रवार से अभ्यास शुरू करने वाली है. आईपीएल 2021 का 30वां मुकाबला 19 सितंबर को चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ही होने वाला है.

हमे मरने के लिए न छोड़ें….हमें आपकी जरूरत है..,क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने मांगी मदद

इशान किशन ने छक्का से रचा इतिहास, सहवाग और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर भी नहीं कर पाए ऐसा

नहीं रहे पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा, 1983 में भारत को जिताया था विश्व कप

 

Two World twokog.com के सोशल मीडिया चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ

क्लिक करिये –

फ़ेसबुक

ट्विटर

इंस्टाग्राम

Leave a Reply