Ratan Tata News: टाटा संस के लीडरशिप स्ट्रक्चर में होगा बदलाव, कौन लेगा रतन टाटा की जगह!

By | September 14, 2021
Ratan tata news

Ratan Tata News: टाटा संस के लीडरशिप स्ट्रक्चर में होगा बदलाव, कौन लेगा रतन टाटा की जगह!

Ratan Tata News: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप (Tata Group) की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में भारी बदलाव हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक कॉरपोरेट गवर्नेंस में सुधार के लिए कंपनी में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का पद बनाया जा सकता है।

प्रस्तावित योजना के मुताबिक सीईओ 153 साल पुराने टाटा ग्रुप को बिजनस को दिशा दिखाएगा जबकि चेयरमैन शेयरहोल्डर्स की ओर से सीईओ के कामकाज पर नजर रखेगा।

ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से कहा कि लीडरशिप स्ट्रक्चर में बदलाव के लिए टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) की मंजूरी को अहम माना जा रहा है। टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) का कार्यकाल फरवरी में खत्म हो रहा है लेकिन उन्हें एक्सटेंशन देने पर विचार किया जा रहा है।

सीईओ की पोस्ट के लिए टाटा स्टील लिमिटेड सहित टाटा ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के प्रमुखों के नाम पर विचार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और इसके प्लान तथा डिटेल में बदलाव हो सकता है।

Ratan Tata News: नए ग्रुप सीईओ की चुनौतियां

इस बारे में टाटा संस की प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। टाटा ट्रस्ट्स और रतन टाटा को भेजे गए ईमेल का भी कोई जवाब नहीं आया। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप में कुप्रबंधन का आरोप लगाया था। बोर्ड ने उन्हें 2016 में हटा दिया था। मिस्त्री ने रतन टाटा के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। कई साल की कानूनी लड़ाई के बाद हाल में कोर्ट ने टाटा के पक्ष में फैसला दिया था। इस फैसले के कुछ महीनों बाद ही टाटा ग्रुप अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बदलाव पर विचार कर रहा है।

प्रस्तावित बदलाव से टाटा ग्रुप को भविष्य की योजना बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रतन टाटा की जगह किसे टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन बनाया जाएगा। टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की 66 फीसदी हिस्सेदारी है। ग्रुप के नए सीईओ को कई तरह की चुनौतियों से निपटना होगा। टाटा स्टील पर 10 अरब डॉलर का कर्ज है जबकि टाटा मोटर्स लगातार तीन साल से घाटे में चल रही है।

डिजिटल स्पेस में बिजनस बढ़ाने की कंपनी की योजना अभी तक आगे नहीं बढ़ पाई है। टाटा ग्रुप के पास टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS) के रूप में एशिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर है लेकिन ई-कॉमर्स बिजनस के लिए सुपरऐप लॉन्च करने की उसकी योजना अब तक सफल नहीं हो पाई है।

Ratan Tata News: रतन टाटा का प्रभाव

टाटा ग्रुप 100 से अधिक बिजनस करता है और उसकी लिस्टेड कंपनियों की संख्या 2 दर्जन से अधिक है। 2020 में ग्रुप का कंबाइंड सालाना रेवेन्यू 106 अरब डॉलर था। टाटा ग्रुप के कर्मचारियों की संख्या 750,000 है। टाटा ग्रुप की लीडरशिप में बदलाव की योजना सेबी की सिफारिशों के अनुरूप है।

सूत्रों के मुताबिक सेबी का कहना है कि बेहतर कामकाज के लिए देश की टॉप 500 लिस्टेड कंपनियों में अप्रैल 2022 तक चेयरमैन और सीईओ अलग-अलग होना चाहिए। हालांकि टाटा संस लिस्टेड कंपनी नहीं है लेकिन बदलाव से उसे इस नियम के अनुपालन में मदद मिलेगी।

Ratan Tata News

Ratan Tata News

83 साल के रतन टाटा का कहना है कि वह अब ग्रुप के बिजनस फैसलों में उनकी कोई सक्रियता नहीं है लेकिन टाटा ट्रस्ट्रस के जरिए अब भी ग्रुप के मैनेजमेंट पर उनका काफी प्रभाव है। रतन टाटा 1991 से 2012 तक टाटा संस के चेयरमैन रहे थे। पिछले दो दशक में उन्होंने टाटा ग्रुप के दुनिया के नक्शे पर लाने में अहम भूमिका निभाई है।

इस दौरान टाटा ग्रुप ने जगुआर लैंड रोवर (JLR) को 2.3 अरब डॉलर में खरीदा था जबकि ब्रिटिश स्टील कंपनी कोरस ग्रुप पीएलसी (Corus Group Plc.) का 13 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था।

फोर्ड ने रतन टाटा को औकात दिखाने की कोशिश की, टाटा मोटर्स ने ऐसे रौंदा कि ताले लग गए

Ratan Tata को मिला मिलिट्री एयरक्राफ्ट बनाने का ठेका

 भारत से ‘विदा’ लेगी दो विश्व युद्ध झेल चुकी फोर्ड

 

Two World twokog.com के सोशल मीडिया चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ

क्लिक करिये –

फ़ेसबुक

ट्विटर

इंस्टाग्राम

Leave a Reply